जबलपुर पहुंचे हार्दिक पटेल की कार पर फेंके गए अंडे और पत्थर!
जबलपुर में हार्दिक पटेल रैली कर सकते हैं, हालांकि प्रशासन ने साफ़ मना किया है कि किसान आंदोलन के दौरान हार्दिक को रैली करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है.
जबलपुर, 07 जून: मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की कार पर अंडे और पत्थर फेंके जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जबलपुर में बीजेपी कार्यालय के निकट उनकी कार पर यह हमला हुआ है. जहां कार पार अंडे फेंके गए.
दरअसल, हार्दिक पटेल जबलपुर के पनागर में होने वाले सम्मलेन में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार पर हमला हुआ.
बताया जा रहा है कि उनकी कार पर अंडे भी फेंके गए हैं.
घटना के बाद हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि ' मप्र के जबलपुर में मामा शिवराज के चेलों ने हमारा स्वागत अंडे से किया, आज जबलपुर से पनागर जाते वक़्त आगाचोक पर मेरी गाड़ी पर जमकर अंडे बरसाए और नामर्दों की तरह भागकर चले गए,
अरे मामा शिवराज, अंडे से यह हार्दिक नहीं रुकने वाला, बंदूक़ की गोली चलाओ !! जब तक रक्त है मुझमें लड़ाई जारी है.
swatantrabharatnews.com
73.jpg)






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)