शर्वरी के करियर का सबसे बड़ा इम्तिहान!
अब 'ऐल्फा' से एक्शन का दम दिखाएंगी शर्वरी
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): एक कलाकार के करियर में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं, जब महज़ एक महीने के भीतर दो बिल्कुल अलग रंगों की बड़ी फिल्में दर्शकों के सामने हों। अभिनेत्री शर्वरी इन दिनों ठीक ऐसे ही सुनहरे दौर से गुजर रही हैं। इम्तियाज़ अली की भावनात्मक फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में अपने संवेदनशील अभिनय के लिए उन्हें दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिल रही है, वहीं अब उनकी निगाहें 3 जुलाई को रिलीज़ होने वाली यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'ऐल्फा' पर टिकी हैं।
शर्वरी का कहना है कि अगर दोनों फिल्में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं, तो यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा। वह 'मैं वापस आऊंगा' की सफलता का पूरा श्रेय निर्देशक इम्तियाज़ अली को देती हैं और मानती हैं कि एक कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं कि उसका काम लोगों की भावनाओं से जुड़ जाए। लगातार मिल रहे बड़े और विविध प्रोजेक्ट्स इस बात का संकेत हैं कि शर्वरी अब हिंदी सिनेमा की सबसे भरोसेमंद नई अभिनेत्रियों में अपनी मजबूत पहचान बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)