'आवारापन 2' में दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार
'आवारापन 2' में दिल जीतने आ रहीं दिशा पाटनी
'आवारापन 2' में दिखेगा दिशा पाटनी का बिल्कुल नया रंग
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): 'वेलकम टू जंगल' की सफलता के बाद दिशा पाटनी अब अपने करियर के एक बिल्कुल नए और संवेदनशील पड़ाव पर कदम रख रही हैं। 'आवारापन 2' के टीज़र में उनकी महज़ एक झलक ने ही दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में सेलो बजाती दिशा का शांत, सादगी भरा और रहस्यमयी अंदाज़ इस बात का संकेत देता है कि इस बार वह सिर्फ अपनी खूबसूरती नहीं, बल्कि दमदार अभिनय से भी दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं।
इमरान हाशमी के साथ उनकी नई जोड़ी और फिल्म की भावनात्मक कहानी पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। मेकर्स ने उनके किरदार को पूरी तरह रहस्य में रखा है, जिससे फिल्म को लेकर रोमांच और बढ़ गया है। साफ है कि 'आवारापन 2' दिशा पाटनी के करियर में एक ऐसा मोड़ साबित हो सकती है, जहां वह ग्लैमर से आगे बढ़कर एक परिपक्व और यादगार अभिनेत्री के रूप में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी में हैं।
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)