आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती 'उत्तर दा पुत्तर' का टाइटल सॉन्ग रिलीज़, अन्नू कपूर की फिल्म ने बढ़ाया उत्साह
ह्यूमर और व्यंग्य का तड़का, 'उत्तर दा पुत्तर' का जोशीला टाइटल ट्रैक हुआ लॉन्च
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): 24 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही अन्नू कपूर स्टारर फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' ने अपने धमाकेदार टाइटल सॉन्ग के साथ दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। हास्य, व्यंग्य और जोशीले संगीत से सजा यह गीत फिल्म की अनोखी दुनिया की झलक पेश करता है। रोमी की दमदार आवाज़, रोहित शर्मा के संगीत और निर्देशक रविंदर सिवाच के चुटीले बोल इस ट्रैक को खास बनाते हैं। फिल्म "करम बड़े या किस्मत?" जैसे दिलचस्प सवाल को मनोरंजक अंदाज़ में दर्शकों के सामने रखती है।
निर्माता संदीप कपूर ने कहा, "यह टाइटल सॉन्ग फिल्म की आत्मा को बेहद मनोरंजक और सहज अंदाज़ में प्रस्तुत करता है। इसकी ऊर्जा और मस्ती हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।" वहीं निर्देशक और गीतकार रविंदर सिवाच ने कहा, "हम चाहते थे कि टाइटल ट्रैक सुनते ही दर्शक फिल्म के मूड और उसकी अलग पहचान से जुड़ जाएँ। इस गीत में हास्य, व्यंग्य और मनोरंजन का संतुलन है, जो फिल्म की मूल भावना को सामने लाता है।"
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)