गणतंत्र दिवस पर आन - बान और शान से फहरा तिरंगा
संत कबीर नगर: 26 जनवरी: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए...।
इसी संकल्प के साथ शनिवार को 70वें गणतंत्र दिवस पर जनपद संत कबीर नगर सहित पूर्वांचल में आन - बान और शान से तिरंगा फहराया गया।
सरकारी, गैरसरकरी कार्यालयों, स्कूल, कालेज तथा सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी गई। इसके बाद राष्ट्रगान श्ज "जन गण मन ...." गाया गया।
शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नवनीत मिश्र, संवाददाता
swatantrabharatnews.com


.jpg)




10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)