उत्तर प्रदेश के 25 भाजपा विधायकों से मांगी रंगदारी!
लखनऊ, 23 मई: लखनऊ, सीतापुर, बुलंदशहर और शाहजहांपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के भाजपा विधायकों को वाट्सएप मैसेज कर रंगदारी न देने पर उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है।
मैसेज भेजने वाले ने प्रत्येक विधायक से दस-दस लाख की रंगदारी मांगी है।
धमकी के बाद से विधायकों का परिवार सहमा हुआ है।
पुलिस ने एफआइआर दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
साथ ही विधायकों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, एसटीएफ, साइबर क्राइम सेल समेत अन्य एजेंसियां जांच में जुटी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
(साभार- यश भारत)
सम्पादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com
73.jpg)






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)