जेल से आसाराम बोले लाइव - 'जल्द आपके बीच होंगे हम'
आसाराम की सोशल साइट पर पहले ही डाल दिया गया था कि आसाराम आज शाम साढ़े छ बजे लाइव आने वाले हैं, वो भी जेल से.
लखनऊ, 28 अप्रैल: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद आसाराम शुक्रवार को जेल से सोशल मीडिया पर लाइव आये. बापू आसाराम ने ऑडियो संदेश में कहा कि, "वह जल्द जेल से बाहर आएंगे".
आसाराम के लाइव आने की सूचना उनके 'मंगलमय' एेप समेत अन्य सोशल मीडिया साइट़्स पर पहले ही समर्थकों को दे दी गई थी.
जेल की एसटीडी से आसाराम ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे अहमदाबाद आश्रम में अपने समर्थकों से करीब 16 मिनट 23 सैंकेड लंबी चौड़ी बातचीत की.
बापू आसाराम ने जेल से बात करते हुए कहा कि, "पहले शरत और शिल्पी को निकालेंगे. बाद में हम आ जाएंगे तुम्हारे बीच. जितनी बड़ी गाज गिरती है, उतने बड़े रास्ते भी बन जाते हैं. मैंने तो ठान लिया है पहले तो शिल्पी बेटी को निकाल लूंगा और फिर शरद बेटे को. ऊपर तक एक से एक कोर्ट है. कहीं गलती होती है तो दूसरी ऊपर की कोर्ट सुधार लेती है. समझ गए ना. मैं यह खबर उसी दिन सब को बताना चाहता चाहता था. लेकिन आज मौका मिला है. जो लोग इधर-उधर की बातें करते हैं उन्हें भी यह संदेश सुना दो.
उत्तर प्रदेश की राजधानी- लखनऊ के भक्तों में इस समाचार के बाद ख़ुशी की लहार दौड़ गयी. और इस खबर को वे जोर-शोर सोशल मीडिआ के माध्यम से प्रसारित कर रहे हैं.
swatantrabharatnews.com

73.jpg)





10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)