कुत्ते ने जमीन में गड़ी लाश को खींचकर किया प्यार में हुए खौफनाक मर्डर का खुलासा
> घटना का खुलासा आज क्षेत्राधिकारी नगर ने किया।
> घटना का खुलासा भी ना होता, यदि जानवरों द्वारा शव की मिट्टी को हटाकर उसे बाहर न खींचा होता।
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के औरहर गांव में जानवरों द्वारा जमीन के अंदर से निकाले गए शव की घटना का खुलासा आज क्षेत्राधिकारी नगर ने किया। घटना से संबंध में प्रेमिका के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य दो की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रेमिका के पिता ने शराब पिलाने के बहाने प्रेमी को बुलाया और शराब पिलाने के बाद उसने कहा कि बेटी से मिलना छोड़ दो। इसपर दोनों में बहस हुई और प्रेमिका के पिता ने प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। दोस्तों के सहयोग से उसे औरहर के जंगल में जमीन के अंदर गाड़ दिया। घटना का खुलासा भी ना होता, यदि जानवरों द्वारा शव की मिट्टी को हटाकर उसे बाहर न खींचा होता।
(साभार: One India)
सम्पादक - स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com

73.jpg)





10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)