भारत बंद - प्रतीकात्मक रूप से 'भारत बंद' - 'जगद्गुरु शंकराचार्य' का संदेश - गौमाता_राष्ट्रमाता के प्रति अपना समर्थन दिखायें: समतामूलक समाज निर्माण मोर्चा
लखनऊ: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती '१००८' के आह्वाहन पर व उनके अपील के क्रम में "इंजीनियर सच्चिदानंद श्रीवास्तव, भूतपूर्व प्रत्याशी - २०१७, २०१९ & २०२२ में विधानसभा लखनऊ कैंट का, संस्थापक अध्यक्ष 'समतामूलक समाज निर्माण मोर्चा व महामंत्री- रेल सेवक संघ और संपादक स्वतंत्र भारत न्यूज़ पोर्टल" ने विज्ञप्ति जारी कर तथा पर्चे - पोस्टर्स निकलकर, एक्स पर पोस्ट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के सम्मानित नागरिकों, माताओं - बहनों व भाईयों से आज १० मार्च २०२४ दिन रविवार को सबेरे १० बजे १० मिनट के लिए सहभागिता हेतु अपील करते हुए कहा कि,
"मैं, इंजीनियर सच्चिदानंद श्रीवास्तव, भूतपूर्व प्रत्याशी - २०१७, २०१९ & २०२२ में विधानसभा लखनऊ कैंट का, संस्थापक अध्यक्ष 'समतामूलक समाज निर्माण मोर्चा व महामंत्री- रेल सेवक संघ", आप सभी सम्मानित साथियों से, भाई-बहनों से _ माताओं से आग्रह करना चाहता हूं कि, आज सवेरे १०बजे १० मिनट के लिए अपने घर के बाहर निकाल कर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती '१००८' द्वारा प्रारंभ #गौमाता_राष्ट्र माता के राष्ट्रव्यापी अहिंसक आंदोलन में भागीदारी करें |
#गौमाता_राष्ट्रमाता के प्रति अपना समर्थन दिखायें|
भारत बंद - प्रतीकात्मक रूप से भारत बंद का संदेश देने में सहभागी बनें!
नारे लगाए ___
#गौमाता की तड़प पर !
पूरा भारत सड़क पर !!
आज रविवार _10 मार्च को सवेरे 10:00 बजे 10 मिनट के लिए इसमें सहभागिता करनी हैं|
अपने घर के बाहर निकल कर आइए और नारे लगाए!
आइए, सुनते हैं #जगद्गुरू शंकराचार्य मुक्तेश्वरानंद जी को, सुनते हैं कि वे इस विषय पर क्या बोलते हैं __
Video on Facebook Link:
#जगद्गुरु शंकराचार्य मुक्तेश्वरानंद जी ने 09 मार्च 2024 को एक्स पर एक विडियो पोस्ट किया जिसमें देशवासियों को सम्बोधित संदेश में बताया कि__
"10 तारीख को सवेरे 10:00 बजे अपने लोगों को घर से बाहर निकलना हैं!
घर से _ कार्यालय से _ दुकान से, जहां भी, रविवार का दिन है, अधिकतर लोग घर में रहेंगे तो कार्यक्रम यह है कि 10 मिनट के लिए 10 ठीक 10:00 बजे 10 मिनट के लिए अपने घर से बाहर !
अगर आपके घर के बाहर गली है तो गली में अगर सड़क है तो सड़क !
उतनी देर के लिए सब लोग घर से बाहर निकल आईए, 10 मिनट के लिए जाम हो जाना चाहिए गली और सड़क
और 10 मिनट के बाद फिर अपने घर में घुस जाना हैं;
क्योंकि हम लोग यह नहीं चाहते की बंदी करें पूरे भारत की और उसमें देश एक दिन पीछे हो जाए और यह भी नहीं चाहते हैं कि किसी के ऊपर जोर जबरदस्ती की जाए इसलिए एक संदेश केवल हम लोगों को देना है तो आप लोग 10 10 10 मने 10 तारीख को 10:00 बजे 10 मिनट के लिए अपने घर से बाहर निकाल के गौ माता की जय का नारा गौ माता राष्ट्र माता का नारा और जो गौ माता के संदर्भ में बात हो वह करना है|
10 _10 _ 10 , गौ हत्या अब बस !
यही उस दिन का नारा है!"
***
अतैव आज 10 मार्च को प्रातः 10:00 बजे आप सभी माता बहनों से जगद्गुरु शंकराचार्य मुक्तेश्वरानंद जी के आह्वान के क्रम में हमारा आग्रह है कि आप 10 मिनट के लिए सांकेतिक भारत बंद में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इसके फोटो आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं swatantrabharatnews@gmail.com पर
या
हमारे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं मोबाइल नंबर है 8765531599 और अंग्रेजी में 8765531599.
इसी के साथ फिर से नारे लगाए ___
गौ माता_राष्ट्र माता !
गौ माता_राष्ट्र माता !!
गौ माता की तड़प पर !
पूरा भारत सड़क पर !!
गौ माता की तड़प पर !
पूरा भारत सड़क पर !!
१० _ १० _ १०!
गौ-हत्या अब बस!!
तो, साथियों
#समतामूलक समाज निर्माण मोर्चा लोकसभा चुनाव में सहभागिता करने की राह पर है और सरकार बनाई तो शपथ-ग्रहण के तुरन्त बाद वह #गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की घोषणा करेगी और साथ ही गौहत्या को पूरी तरह से प्रतिबंधित करेगी |
इसी के साथ हाथियों, "इंजीनियर सच्चिदानन्द श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संस्थापक- समतामूलक समाज निर्माण मोर्चा, महामंत्री- रेल सेवक संघ और संपादक स्वतंत्र भारत न्यूज़ पोर्टल" का आप सभी को सादर प्रणाम और आभार !
धन्यवाद !!
जय हिंद !!!
10 मार्च। सुबह 10 बजे। 10 मिनट के लिए।#गौमाता_राष्ट्रमाता के प्रति अपना समर्थन दिखाएं pic.twitter.com/4pVkyHFzca
— 1008.Guru (@jyotirmathah) March 9, 2024
*****







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)