Breaking News At 007:10 P.M. - अयोध्या: हिरासत में लिए गए 8 संदिग्ध, रामजन्मभूमि परिसर में घुसने की कर रहे थे कोशिश
अयोध्या: हिरासत में लिए गए 8 संदिग्ध, रामजन्मभूमि परिसर में घुसने की कर रहे थे कोशिश
अयोध्या.रामजन्मभूमि के पास गोकुल बैरियर से पुलिस ने 8 संदिग्धों को पकड़ा था। ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं। राजस्थान नंबर की जीप पर सवार होकर आए थे। शुक्रवार रात दो बजे पुलिस ने इनको पकड़ा है। इन लोगों के पास कई आईडी मिली है। हिरासत में लिए गए 8 संदिग्धों की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। संदेह होने पर पुलिस ने रोका
-ये 8 लोग सब्जीमंडी होते हुए कटरा पुलिस चौकी के पास से रामजन्मभूमि की तरफ बढ़े थे। उस वक्त पुलिस ने उन्हें रोक दिया। संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की। इनके पास से कई आईडी कार्ड मिले हैं। खुफिया एजेंसिया इन संदिग्ध लोगों के पते के बारे में कन्फर्म कर रही है।
साभार भास्कर न्यूज़
swatantrabharatnews.com

73.jpg)





10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)