28.10.2022: कोविड-19 अपडेट
नई दिल्ली (PIB): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज 28 अक्टूबर को विज्ञप्ति के माध्यम से "कोविड-19 अपडेट" जारी किया।
28.10.2022: कोविड-19 अपडेट:
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 219.60 करोड़(95.01 करोड़ दूसरी डोज और 22.06 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं।
बीते चौबीस घंटों में 1,60,714 टीके लगाए गए।
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 19,398 है।
सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत है।
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.77 प्रतिशत है।
बीते चौबीस घंटों में 3,619 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,41,00,691 है।
पिछले 24 घंटों में 2,208 नए मामले सामने आए।
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.55 प्रतिशत है।
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.12 प्रतिशत है।
अब तक 90.05 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 1,42,704 जांच की गई।
****