प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भाजपा, कांग्रेस, समतामूलकसमाज निर्माण मोर्चा सहित सभी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भाजपा, कांग्रेस, समतामूलकसमाज निर्माण मोर्चा सहित सभी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री यादव ने पूरी लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। श्री मोदी ने उस समय का भी स्मरण किया जब श्री यादव रक्षा मंत्री थे और उन्होंने भारत को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया। श्री यादव के साथ अपने घनिष्ठ संबंध को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हमेशा उनके विचार सुनने के लिए उत्सुक रहते थे और उनकी बैठकों की तस्वीरें भी साझा करते थे। प्रधानमंत्री ने श्री यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“श्री मुलायम सिंह यादव जी एक उल्लेखनीय व्यक्तित्व थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
“मुलायम सिंह यादव जी ने उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में स्वयं को स्थापित किया। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सिपाही थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनकी संसदीय कार्यप्रणाली व्यावहारिक थी और वह राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे।"
“जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में कार्य किया, तो मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बार बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहता था। उनका निधन मेरे लिए पीड़ादायक है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति।"
मैं स्वयं श्री मुलायम सिंह यादव जी के पैतृक निवास स्थान सैफई जाकर उन्हें उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रदेश की जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2022
ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
वे हमारी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे। pic.twitter.com/c9avevPVpF
श्री गाँधी ने एक ट्वीट में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि, "मैं श्री अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन एक बेहद दुःखद समाचार है। वो ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2022
मैं श्री अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
इस दुःख की घड़ी में हम सभी आप और आपके परिवार के साथ हैं।
सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, "श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!"
सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव ने श्री मुलायम सिंह यादव की पौत्री अदिति यादव को भी ट्वीट कर सांत्वना दी।
@yadavakhilesh
— SAMATAMOOLAK SAMAJ NIRMAN MORCHA (@NirmanSamaj) October 10, 2022
आप और हमसभी ने बहुत दुआएं की और आप, आपके परिवार व डॉक्टर्स ने भी हरसंभव प्रयास किया परन्तु अबतो इस असहनीय वेदना को सहकर उनके विचारों को, जो अजर और अमर हैं, लेकर आगे बढ़ाना है और यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दुःखकीघड़ी में हमसभी आप और आपके परिवार के साथ हैं। pic.twitter.com/8FWWG7ubVD