
गुमनाम चेहरे के खुलेंगे राज, डीएनए करेगा मदद
गुमनाम चेहरे के खुलेंगे राज, डीएनए करेगा मददडीएनए की मदद से चेहरा बनाने की प्रणाली विकसित की गयी है।वाशिंगटन (प्रेट्र)। वैज्ञानिकों ने डीएनए की मदद से चेहरा बनाने की प्रणाली विकसित कर ली है। इससे बहुत से गुमनाम चेहरे सामने आ सकेंगे और कई राज खुलेंगे। बीमारियों पर अध्ययन करने के लिए शोध संस्थान हजारों लोगों के जीनोम एकत्र करते रहते हैं। वैज्ञानिकों ने इसी को खोज का आधार बनाया। उन्होंने इस खोज के लिए 1000 लोगों का डाटा एकत्र किया। प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल अकादमी ऑफ साइंस जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया कि वैज्ञानिकों ने अनुवांशिकी जानकारी से जुड़ी एक एल्गरिदम तैयार की, जिसकी मदद से जीनोम के जरिए लोगों की पहचान की जा सकती है। अमेरिका स्थित ह्यूमन लॉन्जविटी कंपनी के क्रैग वेंटर के मुताबिक, जीनोम में वो सारी सूचनाएं मौजूद होती हैं, जिनकी मदद से आपकी पहचान की जा सकती है। दुनिया भर में आपराधिक मामलों में इसे साक्ष्य के रूप में प्रयोग किया जाता है। शोधकर्ताओं ने बताया, हमने 10 लोगों के नमूनों की जांच की। इसकी मदद से हम जीनोम और चेहरे को 80 फीसद तक मैच करने में सफल रहे। फिलहाल इस प्रणाली के लिए 1000 लोगों का डाटा प्रयोग किया गया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि डाटा में वृद्धि होने पर इसके परिणाम और स्पष्ट हो सकेंगे। यहां मिलेगी मददकई बार हत्याओं में शव का चेहरा इस तरह बिगाड़ दिया जाता है कि वर्षो तक मृतक की पहचान नहीं हो पाती। वहीं, कुछ हादसों में भी ऐसा ही देखने को मिलता है। इस खोज के बाद फॉरेंसिक डॉक्टरों और पुलिस को मदद मिल सकेगी। इसके अलावा जीवन बीमा देने वाली कंपनियां भी इसकी मदद ले सकेंगी।यह भी पढ़ें: नर कंकाल का कराया जाएगा डीएनए टेस्टBy Monika minal Let's block ads! (Why?)