
21 सितम्बर 2022 09:32AM: कोविड-19 अपडेट
नई दिल्ली (PIB): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज 21 सितम्बर 2022 को प्रातः 09 बजकर 32 मिनट पर "कोविड-19 पर" अपडेट जारी करते हुए बताया है कि, राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 216.95 करोड़(94.70 करोड़ दूसरी डोज और 19.81 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं।
बीते चौबीस घंटों में 12,27,054 टीके लगाए गए।
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 46,216 है।
सक्रिय मामलों की दर 0.10 प्रतिशत है।
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.71 प्रतिशत है।
बीते चौबीस घंटों में 5,640 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,39,72,980 है।
पिछले 24 घंटों में 4,510 नए मामले सामने आए।
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.33 प्रतिशत है।
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.80 प्रतिशत है।
अब तक 89.23 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 3,39,994 जांच की गई।
****