अभी राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं: अमित शाह,
जोधपुर: जोधपुर में आयोजित बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान से परेशान दिखे और राहुल गाँधी पर कटाक्ष करते हुए बोले कि, "अभी राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। मैं उनको और कांग्रेसियों को उनके संसद के भाषण का एक वाक्य याद कराता हूं कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। अरे राहुल बाबा किस किताब में पढ़े हो?"
बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन में अमित शाह ने कहा कि, ये तो वो राष्ट्र है जिसके लिए लाखों लोगों ने अपने सिर कटवाकर भूमि को लाल करने का काम कर दिया। मुझे लगता है राहुल बाबा को भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत है। कांग्रेस की भ्रष्ट गहलोत सरकार में राजस्थान में कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। लॉ एंड ऑर्डर का मतलब होता है- 'कानून और व्यवस्था' लेकिन भ्रष्टाचार में डूबी गहलोत सरकार 'पैसा लो और ऑर्डर करो' की नीति पर चल रही है।
सम्मलेन में अमित शाह ने बोलै कि, सूर्यनगरी जोधपुर के कार्यकर्ताओं का यह जोश व उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि 2023 में राजस्थान में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनना सुनिश्चित है।
बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन में अमित शाह ने कहा कि, भ्रष्टाचार की पर्याय कांग्रेस कभी राजस्थान का विकास नहीं कर सकती है।
जोधपुर में आयोजित 'बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन' में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झूठे व खोखले वादे कर सत्ता में आई गहलोत सरकार को उखाड़ फेंक मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान में फिर से भगवा लहराने का संकल्प लिया।
ज्ञातव्य हो कि, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी राजस्थान यात्रा के दूसरे दिन आज जैसलमेर में सीमा पर्यटन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत श्री तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का शिलान्यास और भूमिपूजन भी किये।
भ्रष्टाचार की पर्याय कांग्रेस कभी राजस्थान का विकास नहीं कर सकती है।
— Amit Shah (@AmitShah) September 10, 2022
जोधपुर में आयोजित 'बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन' में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झूठे व खोखले वादे कर सत्ता में आई गहलोत सरकार को उखाड़ फेंक मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान में फिर से भगवा लहराने का संकल्प लिया। pic.twitter.com/QngAQ68Ep2







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)