
कोविड-19 अपडेट
नयी-दिल्ली (PIB): राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 53.61करोड़ से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं|
सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.21प्रतिशत हैं|
भारत में वर्तमान में 3,87,673सक्रिय मामले हैं|
रिकवरी दर, वर्तमान में 97.45प्रतिशत है|
देश भर में अभी तक कुल 3,13,38,088मरीज स्वस्थ हुये|
पिछले 24 घंटों के दौरान 35,743रोगी रिकवर हुए|
पिछले चौबीस घंटों के दौरान 38,667नए मामले दर्ज किए गए|
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है, वर्तमान में यह 2.05प्रतिशत है|
दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.73प्रतिशत है, यह पिछले 19दिनों से 3 प्रतिशत से कम है|
टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढोतरी हुई है-अभी तक कुल 49.17करोड़ जांचें की जा चुकी हैं|
***