वेटरनस एसोसिएशन ने मनाया विजय (कारगिल) दिवस
लखनऊ: वेटरनस एसोसिएशन ने विजय (कारगिल) दिवस मनाया।
ज्ञातव्य हो कि, 22 वर्ष पूर्व कारगिल की पहाड़ियों पर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुई थी। इस जंग की शुरुआत तब हुई थी जब पाकिस्तानी सैनिको ने कारगिल की ऊँची पहाड़ियों पर घुसपैठ करके अपने ठिकाने बना लिए थे और भारतीय सेना को इसका भनक भी नही लगा।
कारगिल युद्ध की शुरुआत मई 1999 में हुई थी और इस युद्ध को "आपरेशन विजय" नाम दिया गया था। इस युद्ध मे हमारे देश के 562 जाबाज सैनिक शहीद हुए थे और पाकिस्तानी सेना के 600 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे।
विश्व के इतिहास में कारगिल युद्ध दुनिया के सबसे ऊंचे क्षेत्र में लड़ी गयी जो विश्व का एक इतिहास है और 26 जुलाई 1999 को सबसे ऊंचे पहाड़ी कारगिल पर भारत का तिरंगा झंडा लहराया गया था और इसी दिन से इसे 'विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
आज दिनाँक 26 जुलाई 2021 को वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र और राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामचन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र (मरणोंपरान्त) के चित्र पर पुष्प माला अर्पित करके श्रद्धाजंलि दी गयी और विजय दिवस को मनाया गया। इस मौके पर वेटरनस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, एसएम जेपी यादव, एसएम आरएल वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव वरिष्ट उपाध्यक्ष, एक के मिश्रा, सु0 बालकिशन सिंह यादव,सु0 एस बी तिवारी, सु0 जितेंद्र मिश्रा, एडवोकेट श्री प्रभात त्रिपाठी, एडवोकेट उमा राजपूत, कमलेश यादव, अभिषेक यादव, शालिनी पांडेय,रीना शर्मा, पुनीत कश्यप, गौरव पांडेय, कौशल चौधरी, उदयभान सिंह, आदित्य पांडेय, संजय, सुनील, ह0 महेंद्र यादव के साथ साथ अन्य वरिष्टगण मौजूद रहे।
लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा रेल सेवक संघ के महामंत्री - सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव (एस एन श्रीवास्तव) ने कारगिल युद्ध के शहीदों और मनोज कुमार पांडेय, परमलेफ्टिनेंटवीर चक्र विजेता (मरणोंपरान्त) को ट्वीट कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने ट्वीट में 'कारगिल विजेता अमर रहें!!!' लिखा।
कारगिल युद्ध के शहीदों और मनोज कुमार पांडेय, परमलेफ्टिनेंटवीर चक्र विजेता (मरणोंपरान्त) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूंँ।
— सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष (उ• प्र•) (@LSPUP2016) July 26, 2021
कारगिल विजेता अमर रहें!!! pic.twitter.com/Z2smY7cky5