राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) ने 8 लाख से भी अधिक पदों हेतु बिना किसी परीक्षा के सीधी भर्ती निकालने की खबर फर्जी (FAKE) है: PIB
नई दिल्ली (PIB): आज-कल FAKE NEWS की भरमार होती जा रही है, जिससे सावधान होने की आवश्यकता है। इसी क्रम में स्वतंत्र भारत न्यूज़ पोर्टल www.swatantrabharatnews.com पर PIB Fact Check में पाए गए फर्जी खबरों को अपने पाठकों के लिए प्रकाशित करती है।
एक #YouTube वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ने 8 लाख से भी अधिक पदों हेतु बिना किसी परीक्षा के सीधी भर्ती निकाली है।
भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय ने इस खबर की यथार्थता की जांच कर बताया है कि, "राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) द्वारा 8 लाख से भी अधिक पदों हेतु बिना किसी परीक्षा के सीधी भर्ती निकालने (विज्ञापन) की उक्त खबर फ़र्ज़ी है।
#PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ने अभी तक किसी भी सरकारी पद हेतु भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया है।
पी आई बी फैक्ट चेक ने इसे अपने ट्वीट में भी साझा किया है।
दावा: एक #YouTube वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ने 8 लाख से भी अधिक पदों हेतु बिना किसी परीक्षा के सीधी भर्ती निकाली है। #PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ने अभी तक किसी भी सरकारी पद हेतु भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया है। pic.twitter.com/kQwTKyUZQR
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) February 4, 2021
swatantrabharatnews.com