
लोसपा ने सर्वोच्च न्यायलय का आभार व्यक्त करते हुए चिकित्सा को व्यक्ति का मूल अधिकार बनाने की मांग दोहराई है: रघु ठाकुर
नई दिल्ली: लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक- महान समाजवादी चिंतक व विचारक- रघु ठाकुर ने बताया कि, सुप्रीम कोर्ट के प्रति लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी आभार व्यक्त करती है।
रघु ठाकुर ने बताया कि, शीर्ष कोर्ट ने कहा है कि, "चिकित्सा व्यक्ति का मूलाधिकार है।" लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी पिछले लगभग दस वर्षों से यह मांग कर रही है कि, 'चिकित्सा' को सम्विधान के मूल-अधिकार के द्वारा प्रदत्त अधिकारों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए।
रघु ठाकुर ने बताया कि, "पार्टी ने इस मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर कई बार धरना-प्रदर्शन किया तथा जिला मुख्यालयों व प्रदेशों की राजधानियों मे भी धरना दे कर ज्ञापन दिये।
श्री ठाकुर ने बताया कि, पूर्व राष्टपती -श्री मती प्रतिभा पाटिल ने तो पार्टी के ज्ञापन के आधार पर पहल की थी और विभागीय तरफ से प्रस्तावआगे बढ़ा था। परंतु वह पहल अंतिम चरण पर नहीं पहुँच सकी।
रघु ठाकुर ने कहा कि, अब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सरकार से हमारी मांग है कि, 'चिकित्सा' को मूल-अधिकार बनाया जाय।
swatantrabharatnews.com