जून से जुलाई 2020 के बीच सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों की सीटों को भरने के लिए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव -के संबंध में
नई-दिल्ली, 02 जून 2020 (PIB): निर्वाचन आयोग ने 01 जून 2020 को बताया कि, निम्नलिखित तीन राज्यों से निर्वाचित राज्य सभा के 06 सदस्यों का कार्यकाल जून से जुलाई, 2020 में उनकी सेवानिवृत्ति पर समाप्त होने के कारण है जैसा कि नीचे विवरण दिया गया है:
क्रम संख्या |
राज्य |
सीटों की संख्या |
सदस्य का नाम |
सेवानिृत्ति की तिथि |
1.
|
अरुणाचल प्रदेश |
01 |
श्री मुकुट मिथी |
23.06.2020
|
2.
|
कर्नाटक |
04 |
डी. कुपेंद्र रेड्डी |
25.06.2020
|
3.
|
प्रभाकर कोरे |
|||
4.
|
राजीव गौडा एम वी |
|||
5.
|
बी के हरि प्रसाद |
|||
6.
|
मिजोरम |
01 |
रोनाल्ड सप तलौ |
18.07.2020 |
उपरोक्त उल्लिखित रिक्तियों के विवरण को प्रदर्शित करता एक वक्तव्य ‘अनुलग्नक-क‘ में दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत केंद्रीय गृह सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) के अध्यक्ष द्वारा जारी दिनांक 30.05.2020 के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने फैसला किया है कि राज्य सभा के उपरोक्त उल्लिखित द्विवार्षिक चुनाव निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा:
क्रम संख्या |
कार्यक्रम |
तिथि |
|
अधिसूचनाओं का जारी होना |
02 जून, 2020 (मंगलवार) |
|
नामांकन करने की अंतिम तिथि |
09 जून, 2020 (मंगलवार)
|
|
नामांकनों की स्क्रूटनी |
10 जून, 2020 (बुधवार)
|
|
उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि |
12 जून, 2020 (शुक्रवार) |
|
मतदान की तिथि |
19 जून, 2020 (शुक्रवार)
|
|
मतदान के घंटे |
09:00 से 04:00
|
|
मतगणना |
19 जून, 2020 (शुक्रवार) 05:00 सायं |
|
तिथि जिससे पूर्व चुनाव संपन्न हो जाएंगे |
22 जून, 2020 (सोमवार) |
आयोग ने निर्देश दिया है कि मत पत्र पर मार्किंग वरीयता के प्रयोजन के लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध पूर्व-निर्धारित विनिर्देशों के साथ केवल समेकित वायलेट कलर स्केच पेन का उपयोग किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में किसी अन्य पेन का उपयोग नहीं किया जाएगा।
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के द्वारा चुनाव प्रक्रिया की गहन निगरानी के पर्याप्त उपाय किए जाएंगे।
आयोग ने संबंधित मुख्य सचिवों को राज्य से एक वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने का भी निर्देश दिया है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि चुनाव के संचालन के लिए व्यवस्था करने के दौरान कोविड-19 नियंत्रण उपायों के संबंध में प्रचलित निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, आयोग ने संबंधित राज्यों में चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की भी नियुक्ति की है।
अनुबंध-‘क’
क्रम संख्या |
राज्य का नाम |
सदस्य का नाम |
सेवानिवृत्ति की तिथि |
1. |
अरुणाचल प्रदेश |
1.श्री मुकुट मिथी |
23.06.2020
|
2. |
कर्नाटक
|
1.डी. कुपेंद्र रेड्डी |
25.06.2020 |
2.प्रभाकर कोरे |
|||
3.राजीव गौडा एम वी |
|||
4.बी के हरि प्रसाद |
|||
3. |
मिजोरम |
1.रोनाल्ड सप तलौ |
18.07.2020 |
***
swatantrabharatnews.com