
COVID-19: ऑपरेशन समुद्र सेतु का दूसरा चरण - आईएनएस जलाश्व भारतीय नागरिकों के साथ माले से रवाना
नई-दिल्ली, 17 मई 2020: भारतीय नौ सेना का जहाज जलाश्व ने 15 मई, 2020 को मालदीव की राजधानी माले के बंदरगाह पर ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत 588 भारतीय नागरिकों को जहाज पर चढ़ाने का काम पूरा कर लिया।
ऑपरेशन समुद्र सेतु विदेश की धरती से अपने नागरिकों को समुद्र के जरिए स्वदेश लाने की भारत की राष्ट्रीय कोशिश में भारतीय नौसेना का एक अहम योगदान है। इन 588 लोगों में से 6 गर्भवती महिलाएंऔर 21 बच्चे हैं।
मालेमें बारिश और 30 से 40 नॉट की तेज गति से बह रही हवाओं के बीच जहाज के कर्मचारियों ने सुरक्षा और मेडिकल प्रोटोकॉल का लगातार पालन करते हुए इच्छुक भारतीय नागरिकों को जहाज पर बिठाने की सभी औपचारिकताएं पूरी की। खराब मौसम की वजह से लोगों को स्वदेश भेजने के लिए जहाज पर बिठाने से पहले की जाने वाली गतिविधियों को पूरा करने में काफी बाधाएं आईं।
जहाज शनिवार की सुबह माले से कोच्चि के लिए रवाना हो गया।
swatantrabharatnews.com