
CAA & NRC: बिरोध प्रदर्शन का 7वां दिन - उत्तर प्रदेश में प्रदेश की राजधानी- लखनऊ सहित तमाम शहरों में CAA और NRC के खिलाफ तेज हुआ प्रदर्शन
लखनउ में महिलाएं और बच्चे पिछले शुक्रवार से घंटाघर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथ में तिरंगा और प्लेकार्ड लिये महिलाओं ने 'इंकलाब- जिन्दाबाद' और 'सीएए/ एनआरसी वापस लो' के नारे लगातार लगा रहे हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रदेश की राजधानी- लखनऊ सहित वाराणसी, रायबरेली एवं आजमगढ में भी महिलाएं सडकों पर उतर आयी हैं और CAA & NRC के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है।
राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ समाज के हर वर्ग की महिलाओं का घंटाघर पर आज 7वें दिन भी धरना जारी है।
वाराणसी से मिली खबरों के अनुसार CAA को वापस लेने की मांग को लेकर गुरूवार को महिलाओं ने बेनियाबाग मैदान पर प्रदर्शन किया। तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा और महिलाएं एवं युवाओं से मैदान खाली कराया।
आजमगढ के मुबारकपुर कस्बे के मोहल्ला हैदराबाद के कपूरा शाह दीवान की बाग़ में महिलाओं ने बुधवार को CAA , NRC और NPR वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण इलाकों से बडी संख्या में लोग शामिल हुए।
रायबरेली में टाउनहाल में बडी संख्या में महिलाएं और बच्चे बुधवार को CAA के खिलाफ प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की। वरिष्ठ अधिकारियों के आग्रह के बावजूद महिलाओं ने प्रदर्शन जारी रखा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है और स्थिति पर निगाह रखे हुए है।
लखनऊ में महिलाएं और बच्चे पिछले शुक्रवार से प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथ में तिरंगा और प्लेकार्ड लिये महिलाओं ने 'इंकलाब- जिन्दाबाद' और 'सीएए/ एनआरसी वापस लो' के नारे लगाये।
swatantrabharatnews.com