VIDEO: आज भारत बंद- ट्रेड-यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल - सफल बनाने को कल शाम निकला मशाल जुलूस
- लोकतान्त्रिक समंजवादी पार्टी ने इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।
- आज भारत बंद- बैंक-ट्रांसपोर्ट समेत इन सभी चीजों पर पड़ेगा सीधा असर!
भोपाल/ लखनऊ: भारत सरकार के श्रम विरोधी नीतियों तथा श्रम सुधार के नाम पर श्रमिकों के अधिकारों पर अतिक्रमण करने तथा उन्हें बंधुआ मज़दूर बनाने, न्यूनतम वेतन- 21 हज़ार रुपये प्रति माह नहीं करने, स्थाईत्व के क़ानून को समाप्त करने आदि के विरुद्ध 08 जनवरी 2020 को सभी ट्रेड-यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी भारत बंद को सफल बनाने के लिए 07 जनवरी 2020 की रात में जगह-जगह मशाल-जुलूस निकाले गए।
मशाल जुलूस
भोपाल संवाददाता ने बताया कि, भोपाल में आज, 08 जनवरी 2020 को मज़दूरों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कल, 07 जनवरी की शाम को मशाल जुलूस निकाला गया जिसमें सीपीआई, सीपीएम, रेल सेवकसंघ, व तमाम ट्रेड-यूनियनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
लोकतान्त्रिक समंजवादी पार्टी ने इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है तथा लोसपा से सम्बद्ध सभी यूनियन इस हड़ताल में अपनी सभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।
आज भारत बंद- बैंक-ट्रांसपोर्ट समेत इन सभी चीजों पर पड़ेगा सीधा असर!
मजदूर यूनियनों की आज,आठ जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान को देखते हुए बुधवार को बैंक परिवहन सेवाओं के साथ ही अन्य सेवायें प्रभावित हो सकतीं हैं। सरकार की जन- विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली इस हड़ताल में करीब 25 करोड़ लोगों के भाग लेने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
हड़ताल को इन संगठनों का समर्थन
रेल सेवक संघ के महामंत्री तथा लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश)- एस एन श्रीवास्तव ने बताया कि, इस हड़ताल को इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ, रेल सेवक संघ और यूटीयूसी सहित विभिन्न संघों और महासंघों और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी का समर्थन का समर्थन प्राप्त है। मजदूर यूनियनों ने पिछले साल सितंबर तथा लोसपा ने पिछले 02 जनवरी को ही प्रेसवार्ता करके ही आठ जनवरी 2020 को हड़ताल का फैसला तथा लोसपा ने पिछले 02 जनवरी को ही प्रेसवार्ता करके पूर्ण समर्थन का घोषणा कर दिया था।
swatantrabharatnews.com
1.jpg)
.jpg)


1.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)