
भाषा से जारी रात नौ बजे तक की मुख्य खबरें
नई- दिल्ली: 30 नवम्बर दिन शनिवार रात नौ बजे तक भाषा से जारी मुख्य खबरें इस प्रकार हैं:
दि: भारत जापान वार्ता:
नयी दिल्ली: भारत एवं जापान ने विदेश और रक्षा मंत्री स्तर की पहली वार्ता में पाकिस्तान से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकवादी संगठनों से क्षेत्रीय शांति को पैदा हो रहे खतरों पर शनिवार को चर्चा की और उससे उनके खिलाफ "ठोस एवं स्थिर" कार्रवाई करने को कहा।
प्रादे•: महाराष्ट्र विधानसभा विश्वासमत
मुंबई: उद्धव ठाकरे नीत "महाराष्ट्र विकास आघाडी" गठबंधन सरकार ने राज्य विधानसभा में शनिवार को विश्वासमत हासिल कर लिया।
प्रादे•: झारखंड संपूर्ण लीड मतदान प्रतिशत
रांची• :झारखंड विधानसभा चुनावों में शनिवार को प्रथम चरण में 13 सीटों के लिए कुल शांतिपूर्ण ढंग से 64.72 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछले विधानसभा चुनावों से लगभग डेढ़ प्रतिशत अधिक है और इस दौरान जंगली क्षेत्रों में दो विस्फोटों के अलावा कहीं से भी किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं है।
प्रादे•: हरियाणा कांग्रेस जीएसटी
चंडीगढ़: केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि देश में ष्ष् "आर्थिक आपातकाल" जैसी स्थिति बन गयी है और केंद्र के पास राज्यों को जीएसीटी राजस्व क्षतिपूर्ति की भरपाई के लिए देने को धन नही हैं।
दि•: भारत जापान मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत का जापान के साथ संबंध हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, समृद्धि और स्थिरता की उसकी दृष्टि का एक प्रमुख तत्व है।
अर्थ: जीएसटी पंजा
चंडीगढ़: पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शनिवार को यहां कहा कि यदि केंद्र सरकार राज्य को जीएसटी के तहत राजस्व क्षतिपूर्ति का बकाया जारी नहीं करती है तो वे उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
वि• पाक करतारपुर मंत्री
लाहौर- पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने शनिवार को दावा किया कि ऐतिहासिक करतारपुर गलियारा शुरु करने का विचार सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का था और यह बात भारत को हमेशा आहत करती रहेगी। मंत्री का यह बयान उसकी सरकार के उस दावे के विपरीत है, जिसमें इस पहल को प्रधानमंत्री इमरान खान का विचार बताया गया था।
प्रादे•: महाराष्ट्र: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ने छद्म युद्ध छेड़ रखा है क्योंकि उसे अहसास हो चुका है कि वह परम्परागत युद्ध नहीं जीत सकता।
वि• पाक:
लाहौर: मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता एवं प्रतिबंधित संगठन जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोपों को लेकर अगले महीने यहां आतंकवाद निरोधी अदालत द्वारा अभियोग चलाया जाएगा। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।
अर्थ - एटक औद्योगिक संबंध विधेयक
नयी दिल्ली: श्रमिक संगठन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक} ने औद्योगिक संबंध संहिता विधेयक को हड़बड़ी में पारित करने से पहले इसे संसद की स्थायी समिति में भेजने की शनिवार को मांग की।
(साभार: भाषा)
swatantrabharat news.com