महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में 24 लोगों की मौत!
नई दिल्ली: बीबीसी हिंदी न्यूज़ में बताया गया है कि, महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने की कई घटनाएं हुई हैं। बीते 25 घटों के दौरान तीन ऐसी ही अलग-अलग घटनाओं में मुंबई, कल्याण और पुणे में अब तक 24 लोगों की मौतें हो गई है।
पश्चिम मुंबई के मलाड में एक कंपाउंड की दीवार गिरने से बीती रात भारी तबाही हुई और इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। शहर में आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक अब तक क़रीब 75 लोग घायल बताए गए हैं। राहत बचाव अभियान अब भी जारी है। घायलों को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।
एक अन्य घटना में मुंबई के पास कल्याण में दीवार गिरने के कारण तीन मौतें हुई हैं। एक अन्य दीवार गिरने की घटना में दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई।
मुंबई में जारी लगातार मूसलाधार बारिश के कारण शहर पानी-पानी हो गया है। जल जमाव के कारण रेल सेवाएं बाधित हुई हैं, ट्रैफिक में घंटों लोग फँसे रहे और फ्लाइट सेवाओं में देरी हो रही है। म्यूनिसिपल कमिशनर प्रवीण परदेशी ने स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अभी भारी बारिश थमने वाली नहीं है और शुक्रवार तक बारिश जारी रहेगी।
(साभार-बीबीसी न्यूज़)
swatantrabharatnews.com