36.jpg)
दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सेवा प्रभावित - कारण भ्रष्टाचार, ठेकेदारी/ ट्रेड वर्किंग और कर्मचारियों की भारी कमी
नई-दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन के एक हिस्से पर बृहस्पतिवार को मेट्रो सेवाओं में आधे घंटे की देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि कुछ तकनीकी खरीबी आ जाने के चलते सेवाएं प्रभावित हुईं।
इस पर प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए रेल सेवक संघ के महामंत्री और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (उ•प्र•)- सच्चिदानन्द श्रीवास्तव ने कहा कि, "भ्रष्टाचार, ठेकेदारी/ ट्रेड वर्किंग और कर्मचारियों की भारी कमी के कारण आये दिन मेट्रो रेल भी खराब होने लगी है और रुकने लगी है।
उनहोंने कहा कि, "ट्रेड वर्किंग का भ्रष्टाचार अब ऊपर आने लगा है. वर्किंग और कर्मचारियों की भारी कमी के कारण मेट्रो रेलवे की संचालन पूर्व निरिक्षण और रख-रखाव नहीं होने के कारण मेट्रो रेलवे में भी आये दिन खराबी आ रही है और आज दिल्ली मेट्रो कि वायलेट सेवा भी तकनिकी खराबी आने के कारण प्रभावित हुयी है. यदि समय रहते रेलवे अपनी नीतियों में परिवर्तन लाकर ट्रेड वर्किंग और ठेकेदारी बंद नहीं करती है तथा अपने कर्मचारियों कि भर्ती कराकर अपने कुशल कारीगर से कार्य नहीं कराती है तो वह दिन दूर नहीं है जब मेट्रो भी रेलवे कि तरह भरी दुर्घटनाओं कि शक्कर होगी.
ज्ञातव्य हो कि, दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन के एक हिस्से पर बृहस्पतिवार को मेट्रो सेवाओं में आधे घंटे की देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि कुछ तकनीकी खरीबी आ जाने के चलते सेवाएं प्रभावित हुईं।
वॉयलेट लाइन दिल्ली के कश्मीरी गेट स्टेशन को फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेशन से जोड़ती है।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "नेहरू प्लेस और बदरपुर स्टेशन के बीच सेवाओं में देरी हुई।"
दिल्ली मेट्रो के ट्विटर हैंडल पर बताया गया कि सुबह साढ़े नौ बजे के आस.पास यह देरी हुई। साथ ही बताया गया कि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रहीं।
करीब आधे घंटे बाद डीएमआरसी ने ट्वीट किया, "सामान्य सेवाएं शुरू हो गई हैं।"
swatantrabharatnews.com