
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
संत कबीर नगर: प्रगतिशील सेवा संस्थान के तत्वावधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के सदस्यों ने तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर लोगों को जागरूक किया।
शुक्रवार को संस्थान के कार्यालय कसया में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश समन्वयक श्री नवनीत मिश्र ने तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही लोगों को इसके सेवन से रोकने के लिए जागरूक किया।
संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती अनुसूया सिंह ने कहा कि जो लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं, वे केवल अपने आप को ही हानि नहीं पहुंचाते बल्कि अपने परिवार को भी संकट में डाल देते हैं।
कार्यक्रम का संचालन बी• एन• शर्मा ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री प्रदीप चौबे, विवेक कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, मनोरथ यादव आदि मौजूद रहे।
(नवनीत मिश्र, स्वतंत्र पत्रकार)
swatantrabharatnews.com