
विशेष: 09 मई - देश और दुनिया के इतिहास में आज ही के दिन महाराणा प्रताप का जन्मदिन और आज के राजनैतिक पैगम्बर-रघु ठाकुर का भी जन्मदिन है!
लखनऊ: देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई कारणों से जाना जाता है।
आज ही के दिन जहाँ कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष करने वाले महाराणा प्रताप का जन्म-दिन है, वहीं आज के राजनैतिक पैगम्बर तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक और दुखिया वाड़ी के संपादक- महान समाजवादी चिंतक व विचारक- रघु ठाकुर जी का जन्म दिन भी है।
देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन निम्न मुख्य कारणों से जाना जाता है:
1866: स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था।
1947: विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
1955: पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था।
2000: जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गए।
2004: चेचेन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हुआ।
2008: अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया।
2010: भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
swatantrabharatnews.com