17.jpg)
जार्ज फर्नांडिस के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की रेल सेवक संघ और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने
लखनऊ: रेल सेवक संघ के महामंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश)- सच्चिदानन्द श्रीवास्तव व रेल कर्मचारियों को जार्ज फर्नांडिस के निधन के समाचार से गहरा दु:ख पहुँचा है।
रेल सेवक संघ के मुख्यालय में मंगलवार को देर शाम एक शोक.सभा आयोजित की गई जहाँ रेल सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आस-पास के सभी रेल कर्मचारी और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष- अरुण कुमार तिवारी, सचिव- सतीश चन्द्र, रामअनुज भी शामिल हुए तथा जार्ज साहब को याद किए।
शोक सभा को संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव बहुत ही भाऊक हो गये।
उन्होंने कहा कि हम लोग परमादरणीय जार्ज फर्नांडिस को जार्ज साहब कहते थे। जार्ज साहब भावनात्मक रूप से हमसे जुड़े थे।
श्रीवास्तव ने कहा कि मैंने आज.तक जार्ज साहब ऐसा ट्रेड यूनियन लीडर और राजनैतिक नेता नहीं देखा। वर्ष1988 से वर्ष 2005 तक हमें उनका आत्मिक सहयोग व सानिध्य मिला तथा उन्होंने सदैव हमें ट्रेड यूनियन के संघर्ष व आन्दोलन मेंं अपना संंरक्षण व मार्गदर्शन दिया जिसे मैं आजीवन नहीं भूल सकता।
जार्ज साहब की अगुवाई में 1974 में ऐतिहासिक रेलवे हड़ताल हुई थी जो विश्व इतिहास में दर्ज है।
उनका हमारा ट्रेड यूनियन का नाता था और ट्रेड यूनियन की ABCD... मैं जार्ज साहब से ही सीखा था।
उन्हें हम सब शत्-शत् नमन् वंदन करते हैं और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
सभा के अन्त में दिवंगत नेता को उपस्थित सभी रेल कर्मचारियों और नेताओं ने एक मिनट का मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
swatantrabharatnews.com