5.jpg)
भारत अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (आई ए एफ टी एक्स)- 2019
नई-दिल्ली: रक्षा मंत्रालय के जन सम्पर्क अधिकारी- कर्नल चरणजीत कंवर ने बुद्धवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि है कि, भारतीय अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (आई•ए•एफ•टी•एक्स•)- 2019 की तैयारियों से संबंधित कार्यरूप को अंतिम रूप देने के लिए 23 और 24 जनवरी 2019 को पुणे में एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मिस्र, घाना, नाइजीरिया, सेनेगल, सूडान, दक्षिण अफ्रीका; तंजानिया, नामीबिया, मोजाम्बिक, युगांडा, नाइजर और जाम्बिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भारतीय अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (आई•ए•एफ•टी•एक्स•)-2019, 18 से 27 मार्च 2019 तक पुणे के औंध मिलिट्री स्टेशन और कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में होने जा रहा है।
यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास भारत और एक दर्जन से अधिक अफ्रीकी देशों के साथ किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य मानवीय मूल्यों को बढ़ाने और संयुक्त शांति अभियानों को गति देना है। इस अभ्यास से संबंधित प्रारंभिक योजना दिसंबर 2018 में आयोजित सम्मेलन में ही तैयार कर लिया गया था।
आई•ए•एफ•टी•एक्स•-2019 अफ्रीकी महाद्वीप के सदस्य राष्ट्रों के साथ बढ़ते राजनीतिक और सैन्य संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक कदम है और इससे इन देशों के साथ पहले से ही मजबूत रणनीतिक सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा।
swatantrabharatnews.com