26.jpg)
कम कीमत में बेहतरीन सुविधाओं से लैस आधुनिक बस सेवा जायसवाल हॉलीडेज की सेवाओं से उत्साहित हैं तराईवासी
नई-दिल्ली: तराई वासियों की राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा सुगम बनाने के उद्देश्य से टूरिस्ट क्षेत्र में सक्रिय जायसवाल हॉलीडेज ने तमाम सुविधाओं से लैस वातानुकूलित बस का संचालन शुरू कर दिया है।
दिल्ली से लखीमपुर के बीच का सुरक्षित व आसान सफर अपेक्षाकृत कम समय मे तय कर रहे यात्रियों ने संचालको को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले लखीमपुर में दिल्ली के लिए बसें तो थी लेकिन उचित किराये पर आधुनिक तकनीकी से लैस व सुविधायुक्त वातानुकूलित बस का अभाव था। यात्रियों की तमाम परेशानियों को जमीनीतौर पर देखते हुए टूरिस्ट क्षेत्र में सक्रिय जायसवाल ग्रुप ने लगभग 500 किलोमीटर इस लम्बे मार्ग पर सफर आसान व सुलभ बनाने का निर्णय लिया।लखीमपुर से गोलगोकर्णनाथ, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली तक का सफर कम किराये में आसान बनाते हुए क्षेत्रवासियों को तोहफा दे डाला।
जायसवाल हॉलीडेज की बस की बनावट ऐसी है कि यात्रियों को घुटन नही महसूस होती। यात्रियों की सुख सुविधा का खयाल रखने वाले संचालको ने इसका किराया भी अपेक्षाकृत कम रखा है। इसकी आरामदायक सीटे व वातानुकूलन लम्बे सफर में भी यात्रियों को थकने नही देते। इसके अलावा यात्रियों के शुद्ध पेयजल की व्यवस्था बस के अंदर ही की जाती है।पलिया रोड लखीमपुर स्थित सैधरी इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास से सायं 6 बजे रवाना होने वाली इस बस पर टिकट बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन भी की गई है। यात्रियों को जारी ई-मेल आई डी- www.jaiswalholidays.com से टिकट बुकिंग व अन्य जानकारी ली जा सकती हैं। इसके अलावा 7998970825 फोन नम्बर पर भी बुकिंग की जा सकती है।
इसी प्रकार दिल्ली से इसी मार्ग पर सफर तय करने वाली यह बस आनन्दनगर के सामने कौशाम्बी के पास से रात 9 बजे छूटने का समय निर्धारित किया गया है। दिल्ली से यात्रियों की सुविधा के लिए जारी नम्बर 7398970827, 7398970828 हैं।
बस का संचालन निघासन निवासी सौरभ जायसवाल व प्रखर जायसवाल की संयुक्त देखरेख में हो रहा है।कम कीमत में बेहतरीन सुविधाओं से लैस आधुनिक सेवा यानी देशी में ए सी बस के संचालन से उत्साहित तराईवासियो ने संचालन कमेटी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
अनिल कुमार श्रीवास्तव, संवाददाताा
swatantrabharatnews.com