
डॉ• राजेन्द्र प्रसाद जयंती की पूर्व संध्या पर वार्षिकोत्सवः स्वतन्त्र भारत न्यूज पोर्टल के पत्रकार को मिला सम्मान
- स्वतन्त्र भारत न्यूज पोर्टल swatantrabharatnews.com के पत्रकार (संवाददाता) - अनिल कुमार श्रीवास्तव को मिला सम्मान
ग्रेटर नोएडा: भारत के प्रथम राष्ट्रपति- भारत रत्न श्रद्धेय डॉ• राजेन्द्र प्रसाद के जयंती की पूर्व संध्या पर कायस्थ संगम समिति ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में प्रतिभाओ व वरिष्ठ जनों को समर्पित वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
वार्षिकोत्सव में विशिष्ठ अतिथि के रूप में नवरत्न फाउंडेशन्स अध्यक्ष- अशोक श्रीवास्तव व गाजियाबाद के समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव संयुक्त रूप से रहे।
कार्यक्रम का संचालन कमल श्रीवास्तव ने बेहद रोचक अंदाज में किया।
वार्षिकोत्सव का श्रीगणेश दीपप्रज्जवलन के बाद भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, वंदना व आरती के साथ हुआ।
प्रथम राष्ट्रपति डॉ• राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण व श्रधांजलि के बाद शुरू हुए प्रतिभा प्रदर्शन में सबसे पहले अंजलि ने फिल्मी गीत पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति की। वैष्णवी, तुष्ठिका, जौली गीतांजलि, पीहू सहित लगभग दर्जन भर प्रतिभाओ ने सुर ताल से कदम मिलाते हुए लयबद्ध प्रस्तुति से लोगो का दिल जीत लिया।
एंकर अतुल के शानदार गायन ने सभागार में जोश भर दिया।उपस्थित लोगों की मांग पर उन्हें दो प्रस्तुतियां देनी पड़ी।
आयुषि, आरव, सार्थक श्रीवास्तव, एड अरविंद सहित आधा दर्जन प्रतिभाओ ने अलग अलग धुनों पर बेहतरीन आवाज में गायन किया। जहाँ साहिल व सुयास ने गिटार गायन किया, वही रितिक श्रीवास्तव ने कीबोर्ड साँग प्रस्तुत किया।
वार्षिकोत्सव को मुख्यअतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक- अशोक श्रीवास्तव ने कहा समाज में बहुत गलत धारणा फैली है कि भगवान चित्रगुप्त मुंशी है।
उन्होंने आगे कहा कि, "भगवान चित्रगुप्त ही एकमात्र जीवित भगवान हैं जो पृथ्वी की उत्तपत्ति से लेकर अब तक और जब तक संसार चलेगा तब तक सभी जीवधारियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले हैं।
कायस्थ समाज के पिता हैं भगवान या यूं कह लीजिए भगवान चित्रगुप्त कायस्थ समाज के पिता हैं।
कायस्थों को अपनी शक्ति पहचाननी होगी।
सबल व स्थापित लोगो को राजनीति, रोजगार व अन्य क्षेत्रों में सहायतार्थ आगे आना होगा तभी कायस्थ समाज का विकास सम्भव है।"
इससे पूर्व एड अरविंद श्रीवास्तव ने डॉ• राजेन्द्र प्रसाद के सादगी भरे राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला।
प्रतिभाओ की सुंदर प्रस्तुति से खुश होकर विकास सक्सेना ने अपनी संस्था संस्कार भारती की तरफ से बच्चो को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
डेल्टा 2 के सामुदायिक केंद्र में सम्पन्न हुए इस वार्षिकोत्सव का समापन सम्मान के साथ हुआ।
नन्ही प्रतिभाओ, गीत संगीत प्रतिभाओ के साथ कायस्थ समाज के वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया।
इस बीच लेखन व पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष व उत्कृष्ठ समाचार हेतु "स्वतंत्र भारत न्यूज़ डाट काम ( swatantrabharatnews.com) के पत्रकार (संवाददाता)- सहित्यधर्मी व समाजसेवी अनिल श्रीवास्तव को मेडल व प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में समिति के शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, साधना सिन्हा, अंजू श्रीवास्तव, सन्दीप सक्सेना, राघवेंद्र श्रीवास्तव, राकेश, अवधेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, रोहित प्रियदर्शन, प्रशांत, कावेरी सिटी सेंटर व कुमार हॉस्पिटल स्टाफ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अंत मे सहभोज का लुफ्त उठाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
swatantrabharatnews.com