
शाम 07:00 बजे तक के मुख्य समाचार
नई-दिल्ली: बुधवार शाम 07:00 बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:
दि. न्यायालय तीसरी लीड राफेल
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि राफेल लड़ाकू विमानों की कीमतों पर उसी स्थिति में चर्चा हो सकती है जब इस सौदे के तथ्यों को सार्वजनिक दायरे में आने दिया जाये।
दि. न्यायालय लीड सबरीमला
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने केरल के सबरीमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के अपने फैसले पर बुधवार को रोक लगाने से इंकार कर दिया।
चुनाव: चुनाव कांग्रेस गड़बड़ी आरोप
इंदौर (मध्यप्रदेश) के ई.टेंडरिंग घोटाले में 8,935,61 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के जरिये सूबे की सत्ता में आने पर वह कथित भ्रष्टाचार के इस बहुस्तरीय मामले की जांच करायेगी।
चुनाव: छग चुनाव राहुल
कोरबा (छत्तीसगढ़): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में जनता की सरकार कायम करने का वादा किया और सत्तारूढ़ भाजपा पर 15 साल के अपने कार्यकाल में राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
प्रादे. इनेलो अजय निष्कासित, चंडीगढ़:
चौटाला परिवार में आपसी विवाद बढ़ गया है और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर अपने बेटे अजय सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
प्रादे. जीएसएलवी प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा:
इसरो के अत्यधिक भार वाहक रॉकेट जीएसएलवी मार्क 3 डी2 रॉकेट को यहां से बुधवार को प्रक्षेपित किया गया। यह भारत के नवीनतम संचार उप्रहग जीसैट- 29 को लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ।
वि. संरा प्रस्ताव भारत
संयुक्त राष्ट्रए 14 नवंबर ;भाषाद्ध भारत ने मौत की सजा के इस्तेमाल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश एक मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। उसने कहा कि यह देश के वैधानिक कानून के खिलाफ जाता है जहां इस तरह की सजा श्दुर्लभतमश् मामलों में दी जाती है।
वि. लंका लीड मतदान
कोलंबो (श्रीलंका) की संसद ने राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को जबर्दस्त झटका देते हुए विवादित रूप से नियुक्त प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया।
अर्थ: सिंगापुर मोदी दूसरीलीड फिनटेक सिंगापुर:
भारत को वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए निवेश का "सर्वश्रेष्ठ" स्थान बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में इस समय एक डिजिटल क्रांति चल रही जिसकी गति और आकार अभूतपूर्व है तथा इससे 1.3 अरब भारतीयों को वित्तीय प्रणाली के साथ जोड़ने में मदद मिली है।
अर्थ. आरबीआई सरकार नयी दिल्ली:
भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की 19 नवंबर की बैठक से पहले सरकार और केंद्रीय बैंक कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
खेल: खेल बैडमिंटन भारत
कोवलून, ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और समीर वर्मा ने विपरीत हालात में जीत के साथ बुधवार को यहां हांगकांग ओपन विश्व टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।
खेल: खेल एथलीट लीड आत्महत्या
नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 18 साल के एथलीट पालिंदर चौधरी ने राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने "विभागीय जांच" के आदेश दिए हैं।
swatantrabharatnews.com