यूपी में सरकार और संगठन की समन्वय बैठक में राम मंदिर के लिए महामंथन
भाजपा संगठन और सरकार की बैठक में चुनावी तैयारी, सरकार के कामकाज, मंत्रिमंडल विस्तार, विपक्षी गठबंधन की चुनौती और मंदिर मुद्दे पर मंथन होना है। ...
लखनऊ: सामान्यतः प्रत्येक दो माह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), भाजपा और राज्य सरकार की समन्वय बैठक में सामयिक मुद्दों पर चर्चा होती है लेकिन, लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार की बैठक बड़े पैमाने पर आयोजित की गई है। बुधवार को होने वाली समन्वय बैठक में चुनावी तैयारी, सरकार के कामकाज, मंत्रिमंडल विस्तार, विपक्षी गठबंधन की चुनौती और राम मंदिर मुद्दे पर महामंथन होना है। इस बीच अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (एएचपी) और शिवसेना के मंदिर को लेकर आंदोलन का माहौल बनाने पर भी ध्यान होगा । उल्लेखनीय है कि मंगलवार को एएचपी नेता प्रवीण भाई तोगड़िया ने नया राजनीतिक संगठन बनाने का एलान भी कर दिया है।
विश्व हिन्दू परिषद ने अपना एजेंडा सार्वजनिक कर दिया है और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहले ही मंदिर मसले पर अपना रुख साफ कर चुके हैं। संकेत मिले हैं कि समन्वय बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठेगा।
इसके लिए प्रदेश भर में भाजपा और आरएसएस के रणनीतिकारों के मन की टोह ली जाएगी। सरकार के कामकाज से लेकर चुनावी तैयारियों पर आगे की दिशा तय होगी।
बैठक को लेकर आरएसएस पदाधिकारियों ने बड़ी तैयारी की है। बैठक आनन्दी वाटर पार्क में बुधवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस बैठक के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किये गये हैं। शाह 11 बजे आएंगे।
बैठक में आरएसएस के दो सर सहकार्यवाह कृष्णगोपाल और दत्तात्रेय होसबोले मौजूद रहेंगे। इसमें आरएसएस के संस्कार भारती, विद्या भारती समेत 37 अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष और महामंत्री भी बुलाये गये हैं। इनके अलावा आरएसएस मुख्य संगठन के सभी प्रांतों की टोली बुलाई गई है।
उत्तर प्रदेश में आरएसएस के दो क्षेत्र और सात प्रांत हैं। पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष आलोक और पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल के अलावा पूर्वी क्षेत्र के गोरक्ष, काशी, अवध और काशी प्रांत तथा पश्चिम क्षेत्र के (उत्तराखंड प्रांत को छोड़कर) मेरठ और ब्रज प्रांत की टोली बैठक में शामिल होगी।
आरएसएस की प्रांत टोली में प्रांत प्रचारक, प्रांत कार्यवाह और प्रांत संघ चालक होते हैं। सरकार की ओर से बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा होंगे जबकि भाजपा संगठन से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल व सभी महामंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल और सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश समेत कई अन्य पदाधिकारियों के भी आने की संभावना है। इसके अलावा भाजपा के सभी छह क्षेत्रों के अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों को भी न्यौता भेजा गया है।
(साभार- जे•एन•एन•)
swatantrabharatnews.com
28.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)