2.jpg)
देश गांधी को भूल रहा है! रघु ठाकुर
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस पर महान् समाजवादी चिंतक व विचारक तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक- रघु ठाकुर बहुत आहत दिखे।
उन्ही के शब्दों को मूल रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
स्वतन्त्रता दिवस कल चला गया।पर इस बार मन दुखी है। अपने जीवन में ऐसा कोई स्वतन्त्रता दिवस नहीं मनता था जिसमें अगस्त क्रान्ति और 42के आंदोलन राष्टपिता महात्मा गांधी का जिक्र न हो।
परन्तु इस पन्द्रह अगस्त के सरकारी निजी या भाजपा कांग्रेस के व अन्य दलीय नेताओं के प्रचार विज्ञापनों में भी कहीं गांधी जी का फोटो तक नहीं दिखा।
क्या उस महानायक के बगैर स्वतन्त्रता दिवस अधूरा नहीं है जिसके कारण आज हम इस टूटी-फूटी आजादी का जश्न मनाने लायक हुए हैं।
और तो छोड़ो स्पीकर पर बजने वाले गीतों से भी साबरमती के सन्त वाला गीत बाहर रहा।
अधिकांश अखबारों के सम्पादकीय व लेखों में भी गांधी का उल्लेख नहीं है।
क्या देश गाँधी को भुला रहा है या योजना पूर्वक गांधी को नजरअंदाज कर भूलने का खेल हो रहा है।
जो भी हो यह शर्मनाक व दु:खद है।
महात्मा गांधी अमर हैं।
अगस्त क्रांति जिन्दाबाद।
स्वन्त्रता दिवस जिन्दाबाद।
रघु ठाकुर
swatantrabharatnews.com