
शाम 08:30 बजे तक के मुख्य समाचार
नयी दिल्ली, 19 जून: शाम 08:30 बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचारों का ब्योरा इस प्रकार है : -
1. दि. - कश्मीर लीड भाजपा
नयी दिल्ली, पीडीपी के साथ जम्मू कश्मीर में करीब तीन साल गठबंधन सरकार में रहने के बाद भाजपा ने सरकार से समर्थन वापसी की आज घोषणा की।
भाजपा ने कहा कि राज्य में बढ़ते कट्टरपंथ और आतंकवाद के चलते सरकार में बने रहना मुश्किल हो गया था।
2. दि. - कश्मीर लीड कांग्रेस
नयी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती सरकार से भाजपा के अलग होने के बाद कांग्रेस ने उस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ‘भाजपा की सत्ता भूख ने राज्य को आतंक की आग में झोंक दिया और अब नया खेल खेलने के लिए उसने नया मुखौटा लगा लिया है।’
3. प्रादे. - कश्मीर उमर
श्रीनगर, जम्मू कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार से भाजपा के समर्थन वापसी के बाद विपक्षी दल नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आज प्रदेश के राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की।
4. प्रादे. - उप्र दूसरीलीड आग
लखनऊ, राजधानी के चारबाग इलाके में रेलवे स्टेशन के निकट आज दो होटलों में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य जख्मी हो गये।
5. वि. - जर्मनी फ्रांस ईयू
मेसबर्ग, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल यूरोपीय संघ के “विघटन” को रोकने की खातिर हल तलाशने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों के साथ विचार विमर्श करेंगी।
6. वि. - रूस प्रदर्शन विश्व कप
मास्को, रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी ने सरकार द्वारा सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने की योजना को लेकर देशभर में प्रदर्शन करने का आज आह्वान किया है। रूस में अभी फीफा विश्व कप चल रहा है।
7. अर्थ. - यूनान कोविंद ईयू
एथेंस, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज कहा कि भारत परस्पर सहयोग की उदार भावना और व्यावहारिक दृष्टिकोण के अनुरूप यूरोपीय संघ के साथ व्यापक आधार वाले व्यापार और निवेश करार के लिए प्रतिबद्ध है।
28 सदस्यीय यूरोपीय संघ भारत के सबसे बड़े व्यापार भागीदारों में है।
8. अर्थ. - फ्रांस- स्वराज
पेरिस, भारत और फ्रांस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और बुनियादी ढांचा सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक मजबूत विकास भागीदारी के लिये काम कर रहे हैं।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फ्रांस के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद यह कहा।
9. खेल6. - खेल हाकी महिला
मैड्रिड (स्पेन) कप्तान रानी रामपाल और डिफेंडर गुरजीत कौर के दो-दो गोल के दम पर भारत ने कल रात यहां स्पेन को 4-1 से हराकर पांच मैचों की हाकी श्रृंखला को 2-2 से बराबर कर लिया।
10. खेल. - खेल आईसीसी रैकिंग
दुबई, भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दस पायदान की छलांग लगाकर आईसीसी की आज जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गये जबकि मुरली विजय और रविंद्र जडेजा भी आगे बढ़ने में सफल रहे।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com