
VIDEO: बिहार में महिलाओं ने की बीडीओ की पिटाई
हाजीपुर (बिहार), 17 मई: (भाषा) वैशाली जिले में महिलाओं के एक समूह ने पंचायत के एक प्रमुख के साथ मिली भगत करके वित्तीय अनियमितताओं में शामिल रहने के आरोप को लेकर एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की पिटाई कर दी और उसे बंधक बना लिया।
[VIDEO: बीडीओ की पिटाई करती महिलाएं। (वीडियो साभार -You Tube & EENADU)]
बेलसर के स्टेशन हाउस ऑफिसर विष्णुदेव दुबे ने बीडीओ अशोक कुमार के हवाले से बताया कि पुलिस की एक टीम के पहुंचने तक एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने उन्हें बंधक बनाए रखा। महिलाओं ने बीडीओ की पिटाई भी की।
क्षेत्रीय समाचार चैनलों ने घटना की वीडियो फुटेज भी दिखायी जिसमें महिलाएं बीडीओ की पिटाई करती हुयी नजर आ रही हैं।
एसएचओ ने बताया कि महिलाएं बेलसर के पंचायत प्रमुख रवि किशन के खिलाफ कई शिकायतों के बाद कार्रवाई नहीं करने को लेकर आक्रोशित थीं।
(साभार: भाषा)
सम्पादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com