#Varanasi flyover collapse incident: FIR has been registered against concerned officials and contractors under sections 304, 308 and 427

वाराणसी हादसा: सम्बंधित मंत्री व मुख्य अभियंता को अविलम्ब गिरफ्तार किया जाय __ सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव
इन मौतों का जिम्मेदार कौन है?-
सम्बंधित मंत्री व मुख्य अभियंता को अविलम्ब गिरफ्तार करने और मजिस्ट्रेट जांच के स्थान पर रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में निष्पक्ष जांच की मांग.
_______ [सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष(उ.प्र.), लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी]
लखनऊ, 16 मई: लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश)- सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव, जो रेलवे के एक रिटायर्ड पुल इंजिनियर हैं, ने प्रधान मंत्री- मोदी जी, मुख्य मंत्री - योगी जी और भा. ज.पा. अध्यक्ष- अमित शाह को ट्वीट कर पूछा है कि, इन मौतों का जिम्मेदार कौन है ?-
क्या इन मौतों का जिम्मेदार कुछ भ्रष्ट राजनीतिज्ञों, अधिकारियों और ठेकेदारों का गठबंधन नहीं है?-
और
मांग की है कि, "सम्बंधित मंत्री और मुख्य अभियंता को अविलम्ब गिरफ्तार कर आपराधिक कार्यवाही कि जाय और रिटायर्ड मु. न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेषज्ञों से निष्पक्ष जांच कराई जाय."
-
@AmitShah इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? क्या इन मौतों का जिम्मेदार कुछ भ्रष्ट राजनीतिज्ञों, अधिकारियों और ठेकेदारों का गठबंधन नहीं है? सम्बंधित मंत्री & मु.अभियंता को अविलम्ब गिरफ्तार कर आपराधिक कार्यवाही और रिटा. मु.न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेषज्ञों से निष्पक्ष जांच की जाय. -
@PMOIndia इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? क्या इन मौतों का जिम्मेदार कुछ भ्रष्ट राजनीतिज्ञों, अधिकारियों और ठेकेदारों का गठबंधन नहीं है? सम्बंधित मंत्री&मु.अभियंता को अविलम्ब गिरफ्तार कर आपराधिक कार्यवाही और रिटायर्ड मु. न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेषज्ञों से निष्पक्ष जांच की जाय. -
@myogiadityanath इन मौतोंका जिम्मेदारकौन है? क्या इन मौतों का जिम्मेदार कुछ भ्रष्ट राजनीतिज्ञों, अधिकारियों और ठेकेदारों का गठबंधन नहीं है? सम्बंधित मंत्री & मु.अभियंता कोअविलम्ब गिरफ्तार कर आपराधिक कार्यवाही&रिटा. मु. न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेषज्ञों से निष्पक्ष जांच की जाय. -
इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? क्या इन मौतों का जिम्मेदार कुछ भ्रष्ट राजनीतिज्ञों, अधिकारियों और ठेकेदारों का गठबंधन नहीं है? सम्बंधित मंत्री & मु.अभियंता को अविलम्ब गिरफ्तार कर आपराधिक कार्यवाही की जाय और रिटायर्ड मु. न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेषज्ञों से निष्पक्ष जांच की जाय.
प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश)/लो.स.पा.- सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव ने कहा कि, इसका मुख्य कारण सुरक्षा मानकों का उलंघन के साथ - साथ ट्रेड वर्किंग और डिजाइन से लेकर निर्माण तक में भारी भ्रष्टाचार है.
लो.स.पा. प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.)- सच्चिदा नन्द श्रीवास्तव ने, केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के बुधवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, कबीरचौरा और दुर्घटनास्थल पहुंचने के बाद दिए गए वक्तव्य - "फ्लाईओवर का टेंडर अखिलेश के जमाने में होने और भाजपा लाश पर राजनीति नहीं करती है", पर तीखी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि, "सरकार को सबसे पहले उच्च स्तरीय जिम्मेदारी तय करते हुए सम्बंधित मंत्री और मुख्य इंजिनियर को गिरफ्तार कर तथा सेतु निगम के अधिकारियों और मजिस्ट्रेट जांच के स्थान पर हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में विशेषज्ञों की कमेटी गठित करके जांच कराने की मांग को स्वीकार करना चाहिए".
ज्ञातब्य हो कि,वाराणसी फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने के प्रकरण में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारियों, इंजीनियरों, स्टाफ और ठेकेदारों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है. वहीं डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं. आज रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी धनानंद त्रिपाठी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.
फ्लाई ओवर हादसे में चार अधिकारी सस्पेंड
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पुल हादसे में फ्लाईओवर का निर्माण कर रही सेतु निगम के चीफ़ प्रोजेक्ट मैंनेजर एचसी तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर राजेन्द्र सिंह और के.आर सूडान को सस्पेंड कर दिया था. साथ ही एक अन्य कर्मचारी को भी सस्पेंड किया था. यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विट कर के दी. इन अधिकारियों पर आरोप हैं कि निर्माण के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया.
(साभार- मल्टी मीडिया)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com