
लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी संविधान बचाने हेतु जन जागरण अभियान चलाएगा.
सभा में गाँवों में दिए जाने वाले 100 वर्ग गज के प्लॉट, मनरेगा में मजदूरी न मिलने की समस्या , देश में बढ़ती गैर बराबरी पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
पलवल (हरियाणा), 16 मई: लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की आम सभा आज पलवल के देवीलाल पार्क में संपन्न हुई जिसमें, लगब्भग 400 से अधिक पुरुष और महिला कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
सभा की अध्यक्षता लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (हरियाणा)- जे. एस. वालिया की अध्यक्षता में एक सभा हुयी।
सभा में सत्ता धारी दल तथा उसके लोगों द्वारा भारत के सविंधान के समक्ष उतपन्न की जा रही चुनोतियों के प्रति गंभीर चर्चा की तथा निर्णय किया कि संविधान की बचाने हेतु जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।
सभा में दलित , पिछड़े वर्गो, तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचारों , मार-पिटाई, शोषण एवं बलात्कार जैसी घटनाओं की निंदा की गयी।
सभा में किसान और मजदूरों की बिगड़ती सनाजिक, आर्थिक परिस्थितियों पर भी गंभीरता से विचार किया गया तथा इन वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर जन चेतना फैलाने तथा आंदोलन की तैयारी करने का निर्णय किया गया।
गाँवों में दिए जाने वाले 100 वर्ग गज के प्लॉट, मनरेगा में मजदूरी न मिलने की समस्या , देश में बढ़ती गैर बराबरी पर भी विस्तृत चर्चा हुई। निर्णय हुआ कि, उपरोक्त मुद्दों को लेकर जल्दी ही एक रात यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
swatantrabharatnews.com