
महिला कोटे से बने 79 अवर अभियंताओं की छुट्टी
> UPSSSC की बड़ी कार्रवाई, महिला कोटे में जेई बने 79 पुरुषों की सेवा समाप्त : SP सरकार में हुई थी भर्तियां..
> समाजवादी पार्टी के शासनकाल में 2015 में अवर अभियंता एवं तकनीकी पद सामान्य चयन के तहत 757 पदों पर भर्ती की गई थी।
लखनऊ, 01 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महिला कोटे से 79 जूनियर इंजीनियरों का नौकरी पाने का एक दिलचस्प मामला प्रकाश में आया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अखिलेश यादव सरकार के दौरान वर्ष 2015 में विभिन्न विभागों में अवर अभियंताओं की भर्ती की थी. सीबी पालीवाल के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद हुई पहली बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। आयोग ने महिला कोटे में अवर अभियंता बने 79 पुरुषों की छुट्टी कर दी है। यह अवर अभियंता वर्तमान में विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। इसके साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं। पिछली सरकार के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं के आरक्षण वाले पदों पर भी पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी थी।
(साभार:वार्ता & मल्टी मीडिया)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com