
राजस्थान में मांडलगढ सीट कांग्रेस ने जीती , दोनों लोकसभा उपचुनाव में जीत के करीब
जयपुर 01 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस तीनों सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने की ओर अग्रसर है, मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर तो कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने भारतीय जनता पार्टी के शक्ति सिंह हाड़ा को 12 हजार 976 मतों से पराजित कर यह सीट छीनी है।
कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने 70 हजार 146 मत प्राप्त किए वहीं भाजपा के शक्ति सिंह को 57 हजार 170 मत मिले।
(साभार:वार्ता)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com