उत्तर प्रदेश: जनपद गोरखपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा
गोरखपुर / लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, जनपद गोरखपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम केवल एक खेल अवसंरचना नहीं, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
गोरखपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 60 करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुए।
मुख्यमंत्री ने इंडियन ऑयल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक-निजी सहभागिता का यह मॉडल राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में सीएसआर के माध्यम से सहयोग प्रदान करने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में भी एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माणाधीन है, जिसे जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में, जनपद गोरखपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम केवल एक खेल अवसंरचना नहीं, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा। pic.twitter.com/AY0ekyRorY
— Government of UP (@UPGovt) February 19, 2026
*****
.jpg)
7.jpg)
.jpg)
.jpg)


10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)