उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास खण्ड जंगल कौड़िया में पुनर्निर्मित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया
लखनऊ (उत्तर प्रदेश): प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवरात्रि के एक दिन पूर्व विकास खण्ड जंगल कौड़िया में पुनर्निर्मित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि, आज गोरखपुर में प्रत्येक ओर विकास हो रहा है। जब गोरखपुर विकास करता है, तो हमें बहुत अच्छा लगता है। प्रदेश सरकार राज्य का चहुंमुखी विकास कर रही है। जब मन में विकास के भाव तथा नीयत साफ होती है, तो परिणाम अच्छे आते हैं। विकास तब होता है जब सरकार में कार्य करने की दृढ़ इच्छा होती है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, प्रदेश में गरीबों को आवास, शौचालय, राशन, आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत प्रतिवर्ष 05 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर, वृद्धजन, निराश्रित तथा दिव्यांगजन को पेंशन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
उन्होंने कहा कि, गोरखपुर में बंद फर्टिलाइजर कारखाना पुनः संचालित हो गया है। यहां एम्स की स्थापना हो चुकी है। बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज की स्थिति सुधर गयी है। जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। पिपराइच में चीनी मिल सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। धुरियापार में कम्प्रेस्ड बायोगैस का प्लाण्ट लगाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में वह सब कुछ हो रहा है, जिसकी पहले लोग कल्पना भी नहीं कर पाते थे। पहले कोई नहीं सोचता था कि कालेसर से जंगल कौड़िया बाईपास से जुड़ेगा, आज यह वास्तविकता है। यहां से तीन घण्टे में लखनऊ तथा आधे घण्टे में कुशीनगर पहुंचा जा सकता है।
योगी ने कहा कि इस क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के कार्य किए गए हैं। यह सभी कार्य सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित हैं। सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। कृषि क्षेत्र में केमिकल, पेस्टीसाइड आदि के उपयोग के कारण गिद्धों की संख्या में हो रही कमी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा कैम्पियरगंज में एक जटायु संरक्षण केन्द्र बनाया गया है। जहां गिद्धों को संरक्षित कर जंगल में छोड़ा जायेगा। गिद्ध भगवान विष्णु की सवारी है। भगवान विष्णु हमारे पालनकर्ता है। उनकी सवारी को सम्मान देने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने विकास खण्ड परिसर में पौधरोपण भी किया।
*****

3.jpg)
.jpg)



10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)