भ्रष्टाचार की सड़क - सरकार और भिंड के कलेक्टर बड़े ईमानदार ! ___ रघु ठाकुर
> भिंड के नेशनल हाईवे 92 से पीथनपुरा चौराहे के लिए बन रही सड़क में में मिट्टी के ऊपर डामर डालकर बन रही सड़क
> भिंड के पिपरी क्षेत्र में नहरें सुखी
भिंड। भिंड जिले के अटेर क्षेत्र के ग्राम पिपरी में आमजन व किसानों की एक आमसभा को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक श्री रघु ठाकुर जी ने इस क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर बोलते हुए कहा कि पिपरी में तहसील नहीं है अस्पताल नहीं हैं यहां के लोगों को कार्य व इलाज के लिए 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर भिंड जाना पड़ता है। पिपरी क्षेत्र की नहरों सूखी है अर्थात नहरों मैं पानी नहीं आ रहा है। नेशनल हाईवे 92 से पीथनपुरा चौराहे के लिए जो सड़क बनाई जा रही है उसमैं भ्रष्टाचार के चलते सड़क पर मिट्टी के ऊपर डामर बिछाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि गिट्टी के ऊपर डामर बिछते तो देखा है पर भिंड में मैंने मिट्टी के ऊपर डामर बिछते हुए अपनी आंखों से पहली बार देखा, यहां के कलेक्टर बड़े ईमानदार बताए जाते हैं पर उनके ही जिले में उनकी नाक के नीचे अधिकारी भ्रष्टाचार करबा रहे हैं।श्री ठाकुर यहां लोसपा की किसान जागरण आमसभा के दूसरे को सम्बंधित कर रहे थे। सभा को लोसपा के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह यादव, निसार कुरैशी, ग्वालियर जिला अध्यक्ष पूरनसिंह राणां, अलबेल सिंह राणां शेखर जैन आदि ने संबोधित किया।
swatantrabharatnews.com


1.jpg)
28.jpg)



10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)