Breaking News at 02:30 P.M. दबाव बढ़ा तो गृह मंत्री ने हस्तक्षेप किया -त्रिपुरा के राज्यपाल दिल्ली तलब- पत्रकार सुदीप का हत्यारा गिरफ्तार हुआ।
त्रिपुरा के राज्यपाल दिल्ली तलब
गृहमंत्री से राज्य में कानून एवं व्यवस्था के संबंध में चर्चा
त्रिपुरा पुलिस ने पत्रकार सुदीप दत्ता भौमिक की हत्या के आरोपी त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के दूसरी बटालियन कमांडर तपन देववर्मा को आज गिरफ्तार कर लिया
अगरतला, वार्ता द्वारा 12:10 P.M.बजे, त्रिपुरा के राज्यपाल दिल्ली तलब के शीर्षक से खबर आई कि, "त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय एक पत्रकार सुदीप दत्ता भौमिक की हत्या के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बुलावे पर आज नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गये, जहां वह गृहमंत्री से राज्य में कानून एवं व्यवस्था के संबंध में चर्चा करेंगे और 01 घंटे 35 मिनट बाद ही 01:45 P.M. बजे वार्ता द्वारा खबर आ गयी कि, "त्रिपुरा पुलिस ने पत्रकार सुदीप दत्ता भौमिक की हत्या के आरोपी त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के दूसरी बटालियन कमांडर तपन देववर्मा को आज गिरफ्तार कर लिया गया है"।
इससे लगता है कि दबाव बढ़ा तो गृह मंत्री ने हस्तक्षेप किया -त्रिपुरा के राज्यपाल दिल्ली तलब- पत्रकार सुदीप का हत्यारा गिरफ्तार हुआ।
सुदीप को राजधानी अगरतला से सात किलाेमीटर दूर आरके नगर में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के चेंबर के समीप बटालियन कमांडेंट तपन देववर्मा ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
(साभार वार्ता)
सम्पादक स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)