दोपहर 05:30 बजे तक के मुख्य समाचार
नयी दिल्ली, 30 नवंबर: शनिवार दोपहर 05:30 बजे तक भाषा की सभी फाइलों से जारी मुख्य समाचार निम्न प्रकार है:
प्रादे मतदान झारखंड एक बजे प्रतिशत
झारखंड विस चुनाव: प्रथम चरण में दोपहर एक बजे तक 46.83 प्रतिशत मतदान
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 13 सीटों पर शनिवार दोपहर एक बजे तक 46.83 प्रतिशत मतदान हुआ।
प्रादे महाराष्ट्र शक्ति परीक्षण
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने आज विश्वास मत साबित करने में सफल रही।
मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार शनिवार यानि आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित करने में सफल रही। यह गठबंधन शिवसेना।राकांपा।कांग्रेस ने मिलकर बनाया है।
दि.: सीएबी शाह
शाह ने सीएबी को लेकर पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं के साथ बैठक की
नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के राजनीतिक दलों, छात्र निकायों और नागरिक समाज समूहों के नेताओं साथ प्रस्तावित नागरिकता संशोधन (सीएबी) विधेयक की रूप-रेखा पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वि.: सूरीनाम राष्ट्रपति कैद
सूरीनाम के राष्ट्रपति को 1982 की हत्याओं के मामले में 20 साल की सजा
पैरामारिबो: सूरीनाम के राष्ट्रपति डेजी बोउटर्स को एक सैन्य अदालत ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की हत्या के मामले में शुक्रवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई।
खेल: खेल न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के 375 रन के बाद इंग्लैंड को शुरुआती झटके
हैमिल्टन (न्यूजीलैंड): न्यूजीलैंड ने 375 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के दो विकेट जल्दी चटकाकर दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा।
खेल: खेल स्मिथ
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 7000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने स्मिथ
एडीलेड: आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 7000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए जिन्होंने 1946 में बना रिकार्ड तोड़ा और आस्ट्रेलिया के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डान ब्रैडमेन को पछाड़कर 11वें स्थान पर आ गए।
अर्थ: चीन अर्थव्यवस्था
चीन में नवंबर में सुधरी कारखानों की गतिविधियां
बीजिंग: चीन में कारखानों की गतिविधियों में सात महीने बाद नवंबर में पहली बार सुधार देखा गया। शनिवार को जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली।
(साभार- भाषा)
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)