राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, शिक्षक समस्याओं के त्वरित निस्तारण की उठाई मांग
उरई (जालौन), 11 सितंबर 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद जालौन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भेंट कर 10 सूत्रीय शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया। पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि 14 जुलाई 2026 को भी विभाग को समस्याओं से अवगत कराया गया था, किंतु अब तक ठोस कार्यवाही न होने से शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है।
संगठन ने शिक्षिकाओं के बाल्य देखभाल अवकाश (CCL) को समय से निस्तारित न करने और 4-5 दिन के विलंब से स्वीकृति दिए जाने का मुद्दा पुरजोर ढंग से उठाया। इसके अलावा गैर-जनपदों से स्थानांतरित व सेवानिवृत्त शिक्षकों का जीपीएफ मंगाकर भुगतान करने, लंबित वेतन बहाली, प्रतिकूल प्रविष्टि निस्तारण तथा इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को शासनादेशानुसार वेतन देने की मांग रखी। मानव संपदा पोर्टल पर गलत विषय अंकन के कारण शिक्षकों के सरप्लस सूची में आ रहे नामों को अविलंब संशोधित करने और 15,000 शिक्षक भर्ती बैच की प्रथम वेतनवृद्धि जनवरी 2017 से अनुमन्य करने का आग्रह किया गया।
ज्ञापन में एडेड विद्यालय के शिक्षकों के चयन वेतनमान में लगने वाली आपत्तियों के पत्रों को संबंधित अध्यापक तक पहुंचाने एवं विद्यालयों की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल के जीर्णोद्धार के साथ-साथ यू-ट्यूबर्स के अनाधिकृत प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने की सख्त मांग की गई, जिससे शिक्षण कार्य में बाधा न पहुंचे। इसके साथ ही शिक्षामित्रों से विकल्प लेकर स्थानांतरण किए जाने की माँग की गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए नियमानुसार शीघ्र और सकारात्मक निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री एडेड संवर्ग विकास कुमार, रियायत बेग जिला सदस्यता प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अय्यूब, विनय मिश्रा, राघवेंद्र यादव, उमेश कुमार, सारिक अंसारी, अखिलेश रजक, प्रदीप कुमार सिंह, कृष्णगोपाल सिंह, रामराजा जादौन, अमित यादव, दशरथ सिंह पाल, देवीचरण, अरविंद निरंजन, कप्तान सिंह, नवनीत श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, मनोज निरंजन, शैलेन्द्र कुमार, इन्द्रजीत विश्वकर्मा सहित पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)