‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी
‘बोलो राधे राधे’ में दिखेगा भारतीय जीवन का रंग
मथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन और मानवीय मूल्यों को कहानी के केंद्र में रखकर बन रही फिल्म ‘बोलो राधे राधे’ अपनी विषयवस्तु को लेकर खास आकर्षण पैदा कर रही है। लेखक-निर्देशक रवि भाटिया की यह फिल्म एक भारतीय किसान परिवार के संघर्ष, रिश्तों और भावनाओं के जरिए गौ आधारित जीवनशैली, प्राकृतिक खेती, ग्रामीण रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को सामने लाने का प्रयास करती है।
फिल्म के पहले चरण की शूटिंग मथुरा-वृंदावन में पूरी हो चुकी है। नवरात्रि से गोंडा, भदोही, बस्ती और अयोध्या के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अगला शेड्यूल शुरू होने की तैयारी है। श्रवण कुमार और नयन तारा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि अनुभवी कलाकार गोविंद नामदेव और बिजेंद्र काला के महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होने की संभावना है। फिल्म में एक रशियन अभिनेत्री कृष्ण की दासी की भूमिका में दिखाई देंगी।
कुल 11 गीतों से सजी यह फिल्म अगले वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रिलीज करने की तैयारी में है। इसे हिंदी सहित 9 भारतीय भाषाओं में भारत और विदेशों में प्रदर्शित करने की योजना है। फिल्म के जरिए मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और ग्रामीण आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)