80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’
'द मशरूम्स’ का रेट्रो सॉन्ग बना आकर्षण
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): पुराने हिंदी सिनेमा के गानों की मिठास और उनका मासूम रोमांस आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। इसी पुराने दौर के जादू को आधुनिक सिनेमाई अंदाज के साथ पेश कर रहा है अपकमिंग फिल्म ‘द मशरूम्स’ का नया ओरिजिनल हिंदी रेट्रो सॉन्ग ‘कैसी है ये शाम आज की’।
डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े के निर्देशन में बने इस गाने में अनुष्का कौशिक और अभिजीत नलावड़े पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। थिएटर और मराठी सिनेमा के साथ वेबसीरीज में पहचान बना चुके अभिजीत की मौजूदगी गाने को एक फ्रेश स्क्रीन केमिस्ट्री देती है। वहीं तरन्नुम मलिक जैन ने अपनी आवाज से इसे खूबसूरत अंदाज दिया है और संगीतकार परेश शाह ने 80’s बॉलीवुड की फील को सुरों में पिरोया है।
गाने की प्रेरणा पर श्रीजा बरुआ नलावड़े कहती हैं, “मैं हमेशा से पुराने हिंदी सिनेमा की ईमानदारी और सादगी की तरफ आकर्षित रही हूं। ‘कैसी है ये शाम आज की’ के जरिए मैं उसी एहसास को ‘द मशरूम्स’ की दुनिया में लाना चाहती थी।”
विंटेज रोमांस, ग्लैमर और नॉस्टैल्जिया को आधुनिक सिनेमाई फील के साथ जोड़ता यह गीत पुराने दौर की यादों को नए अंदाज में सामने लाता है। फिल्म को श्रीजा बरुआ नलावड़े और अभिजीत नलावड़े ने प्रोड्यूस किया है और इसे लसाकी मीडियावर्क्स प्रस्तुत कर रहा है।
*****




.jpg)


10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)