
भगवान चित्रगुप्त पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कायस्थ समाज ने नमस्ते इंडिया के खिलाफ खोला मोर्चा!
नोएडा / लखनऊ (उत्तर प्रदेश): दुग्ध व्यवसाय में सक्रिय नमस्ते इंडिया कम्पनी द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोशित कायस्थ समाज ने नमस्ते इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आइये देखते हैं कि, 'नमस्ते इंडिया' के इस वीडियो पर जिसपर मचा है घमासान :-
वीडियो - 'नमस्ते इंडिया'
उल्लेखनीय है कि, नमस्ते इंडिया के प्रोडक्ट 'घी' के विज्ञापन में समस्त जीवधारियों के कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त को जोकर कहा गया। विज्ञापन का यह वीडियो वायरल होते ही कायस्थ समाज मे आक्रोश व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर नमस्ते इंडिया के बहिष्कार के कैम्पन चलने लगे।
नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक ( जनसंपर्क) विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि, नमस्ते इंडिया ने सनातन धर्म की आस्था पर कुठाराघात किया है। भगवान चित्रगुप्त समस्त जीवधारियों के कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले एकमात्र जीवित भगवान हैं। प्रचार सामग्री में उन्हें मजाकिया किरदार के साथ पेश किया जाना निंदनीय है।
उधर भगवान चित्रगुप्त के अपमान भरे इस विज्ञापन से क्षुब्ध प्रसिद्ध गायक एड सुमित श्रीवास्तव ने नमस्ते इंडिया को 9 पेज का लीगल नोटिस भेजकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
नमस्ते इंडिया के इस निंदनीय कृत्य से आक्रोशित अनुरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि, निज व्यवसाय को बढ़ाने के लिए हिंदुस्तान में हिन्दू भावनाओ की आस्था व भावना से खिलवाड़ पर कठोर सजा मिलनी चाहिए।
विनीत खरे, डॉ शैलेश सहाय आदि चित्रांशों ने कहा कि, नमस्ते इंडिया को यह विज्ञापन डिलीट कर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए वरना कायस्थ देशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
(अनिल श्रीवास्तव)
swatantrabharatnews.com
swatantrabharatnews.com